आजमगढ़ : पोषाहार का नहीं हो रहा सही वितरण, पोषाहार बना पशुआहार

आजमगढ़ : पोषाहार का नहीं हो रहा सही वितरण, पोषाहार बना पशुआहार 

मार्टीनगंज(आजमगढ़) 
राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7 
                      स्थानीय विकास खण्ड मे बाल विकास परियोजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशु से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को पुष्ट रखने के लिए सरकार की तरफ से पोषाहार की ब्यवस्था की गई है। पोषाहार को आवश्यकता के अनुसार पात्रों को सही ढंग से मिले जिसकी जिम्मेदारी आगंनबाड़ी कार्यकर्तियो तथा सहायिकाओं की है। इस बाबत बाल विकास परियोजना कार्यालय मार्टीनगंज पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया किन्तु किसी अधिकारी या कर्मचारी से मुलाकात नहीं हो सकी।
वहीं ग्रामीण भावेश नाथ मिश्र का कहना है कि पोषाहार बाल विकास परियोजना से निकलता तो जरूर है लेकिन गांव में जाकर वह पशु आहार बन जाता है किसी भी जरूरतमन्द पात्रों को उपलब्ध नहीं कराया जाता है। वहीं उक्त गांव निवासी अच्छे लाल गुप्ता का कहना है कि सरकार की तरफ से महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए पोषाहार दिया जाता है लेकिन यह उन तक नहीं पहुंचता। हमारी बहू को बच्चा पैदा हुए 8 महीना हो गया इस 17 महीने की अवधि में पोषाहार केवल एक बार दिया गया इसके बाद उसका अता-पता नहीं चला। वहीं मखदूम पुर गांव निवासी शिवाजी विश्वकर्मा का कहना है पोषाहार पशु आहार बनकर रह गया है।

Comments