आजमगढ़ : चारागाह की जमीन का हुआ सीमांकन अवैध कब्जा हटा
सैदपुर में चारागाह का निर्माण शुरू चार गांव होंगे लाभान्वित
10 प्रधानमंत्री आवास अपूर्ण पाये जाने पर लाभर्थियों को नोटिस जारी
अम्बारी(आजमगढ़)
डा. राजकुमार यादवतहलका 24x7
फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सैदपुर में शनिवार को प्रधान फुरकान अहमद एवं लेखपाल अनिल कुमार अस्थाना द्वारा गाँव की चारागाह की जमीन पर सीमांकन कर अबैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी लालजी पटेल ने शासन के मंशा के अनुसार जमीन का सीमांकन के साथ चारागाह का निर्माण आज ही शुरू कराया। वही गांव में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का निरिक्षण किया गया। अपूर्ण निर्माण को लेकर 10 लोगो नोटिस दिया। जिससे पूरे गाँव मे पूरे दिन हड़कम्प की स्थिति बनी रही ।
सैदपुर में गाटा संख्या 3 रकबा 2.58 हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 4 रकबा 6.987 चारागाह की भूमि से बीडीओ लालजी पटेल, प्रधान फुरकान अहमद, कानूनगो बनारसी, लेखपाल अनिल कुमार अस्थाना, एपीओ राजीव मौर्य, तकनीकी सहायक अशोक सिंह एक साथ गाँव में पहुंच चारागाह का सीमांकन के साथ अबैध कब्जा हटवाया।
बीडीओ लालजी पटेल ने कहा कि गाटा संख्या 3 में शासन के मंशा के अनुसार मनरेगा द्वारा चारागाह का निर्माण कराया जाएगा। जिससे सैदपुर, खानजहाँपुर, शेरजहाँपुर, कुकुड़ीपुर के पशुपालक इस चारागाह से लाभान्वित होंगे ।
वहीं बीडीओ लाल जी पटेल ने सैदपुर एवं खैरुद्दीनपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। जिसमें 6 आवास सैदपुर और 4 आवास खैरुद्दीनपुर में अपूर्ण पाए जाने पर लाभार्थियों के नाम नोटिस जारी की गयी। तथा चेतावनी दी गयी कि 3 दिन में आवास पूर्ण नहीं कराया जाता है तो भू राजस्व के तहत रिकवरी की कार्यवाही की जाएगी ।

Comments
Post a Comment