आजमगढ़ : गंगा प्रसाद इंटर कालेज में मुन्ना भाई धराया

आजमगढ़ : गंगा प्रसाद इंटर कालेज में मुन्ना भाई धराया

फूलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7 
                    यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन दूसरी पाली में गंगा प्रसाद इंटर कालेज में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले मुन्ना भाई को कक्ष निरीक्षक द्वारा पकड़ा गया। तहरीर के साथ प्रधानाचार्य ने युवक को 100 नम्बर के हवाले कर दिया।
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में अग्नेश्वर कुमार पुत्र स्व. मोती लाल निवासी जौनपुर को कक्ष निरीक्षक राजबहादुर तिवारी ने रोल नम्बर मिलाते समय पकड़ा। प्रधानाचार्य द्वारा इसकी सूचना 100 नम्बर को दी गई। पुलिस के पहुचने पर पकड़े गए युवक ने बताया कि वह अपने फूफा के लड़के उमेश पुत्र झिनक की जगह पर परीक्षा दे रहा था। प्रधानाचार्य राजेश चन्द्र उपाध्याय ने तहरीर के साथ ही युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बंध में प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रहलाद इंटर कालेज संजरपुर का सेंटर आया है। क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Comments