वाराणसी : राजातालाब मे महाशिवरात्रि पर पंचकोशी यात्रियों शिवभक्तों की कठिन डगर
रोहनिया(वाराणसी)निखिल पंजवानी
तहलका 24x7
तहसील मुख्यालय राजातालाब बाजार मे दुर्व्यवस्थाओ का आलम है। रोहनियां क्षेत्र के कचनार राजातालाब गांव व तहसील राजातालाब सहित ब्लाक आराजी लाइन मुख्यालय के राजातालाब बाजार में सीवर का पानी पिछले कई महीनो से सड़क पर उफना रहा है लेकिन ना तो यहां के ग्राम प्रधान और ना ही जिला पंचायत सदस्य कोई भी व्यक्ति ग्रामीणों की कई बार शिकायत करने पर भी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई इस बारे में ग्रामीणों का कहना है यहां के ग्राम प्रधान विजय पटेल से कहने पर कि आप इस सीवर के पानी की कोई व्यवस्था करवाएं को प्रधान का दो टूक में जवाब रहता है की अगला चुनाव मुझे नहीं लड़ना और खाते में पैसा नहीं आया है और उस इलाके से मुझे वोट भी नही मिला था आप लोगों को जो भी लिखा पढ़ी करना हो करें मेरा कुछ भी नही होगा।
आपको बताते चलें कि कचनार गांव मे आराजी लाइन ब्लाक है इसी गांव के सीमा से सटे वीरभानपुर गांव मे राजातालाब तहसील स्थित है के अलावा यही रोड क्षेत्रीय सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू के गांव शाहंशाहपुर व पीएम मोदी के बतौर सांसद प्रथम चरण मे गोद लिए आदर्श गांव जयापुर जाता है इसी गांव से होकर कई आलाधिकारी राजनेता रोज गुजरते है पुरानी पुलिस चौकी राजातालाब राष्ट्रीय राजमार्ग 02 से होकर जक्खिनी / पंचक्रोशी मार्ग राजातालाब जक्खिनी मार्ग रानी बाजार रेलवे लाइन तक जर्जर हालत मे दुर्दशाग्रस्त है इस मार्ग पर बङे बङे जानलेवा गड्ढे है सङक के दोनो तरफ बने भूमिगत सीवर लाइन जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गये है सीवर का गंदा पानी मलजल सङक के जानलेवा गड्ढे मे जमा है जिससे लगातार दुर्घटना हो रहा है और जिला प्रशासन बङी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।
स्थानीय निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार गुप्ता ने उक्त सङक व सीवर लाइन बनवाने के लिए कई बार आलाधिकारीयो से गुहार लगायी के अलावा धरना प्रदर्शन किया के बावजूद कुछ नही हुआ कोई सोयी आत्मा जागेगी क्या महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों के पंचकोशी यात्रा का स्वागत सङक के जानलेवा बजबजाते दुर्गंधयुक्त गड्ढे मे किया जायेगा, क्षेत्रीय व्यापारियो चन्द्र शेखर जायसवाल कमलेश केशरी श्री नाथ गुप्त दिनेश विश्वकर्मा बजरंगी लाल आदि ने स्थानीय विधायक नील रतन पटेल नीलू व एसडीएम डीएम समाधान दिवस पीएमओ वाराणसी से उक्त सङक बनवाने के लिए कई बार अनुरोध किया लेकिन आज तक कुछ नही हुआ. बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता राज कुमार गुप्ता सहित व्यापारी के उपर स्थानीय प्रशासन ने 107(16) का मुकदमा दर्ज कर इनकी आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।
तीन बार के सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल ने उक्त रोड को बनवाया तो चुनाव हार गए वही दो बार के विधायक बचनू पटेल ने उक्त रोड को मरम्मत करवाये तो वह भी चुनाव हार गये, तीन बार से विधायक रहे सुरेंद्र पटेल का भी वही हाल हुआ वह भी इस रोड पर मरम्मत करवाएं वह भी चुनाव हार गए चुनाव हारने के अपशकुन डर से कोई इस रोड को नही बनवा रहा है लेकिन इस बार लोगो ने आगामी चुनाव मे मतदान नही करने का मन बना लिया है प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य विधायक मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के निरंकुशता के वजह से आम आदमी त्रस्त है इन तथाकथित बहरे हो चुके जनप्रतिनीधियो के कान मे पङे खूंटे सङ रहे है, क्षेत्रीय नागरिको ने चेतावनी दिया है कि जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो आगामी चुनाव मे मतदान का बहिष्कार किया जायेगा प्रत्याशी के रूप मे वोट मांगने वाले वोटो के ठग को खदेङ कर चोट दिया जायेगा इन सब के बावजूद इस गांव के ग्रामीणो का कहना है कि कोई आलाधिकारी जनप्रतिनीधि क्या कोई जिला प्रतिनिधि तक यहां पर झाँकने नहीं आता ।

Comments
Post a Comment