सुल्तानपुर : "दृश्य धारा का भूषण है दूर करता प्रदूषण है"

सुल्तानपुर : "दृश्य धारा का भूषण है दूर करता प्रदूषण है"
अखण्डनगर (सुल्तानपुर) 
तहलका 24x7
                  शिवनाथ वर्मा स्मारक पीजी कालेज देवनगर के तत्वाधान में विशेष शिविर के पांचवें दिवस पर एनएसएस के स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा  वनबहा सिरखिनपुर गांव का भ्रमण कर एक स्वच्छता कार्यक्रम द्वारा गांव की गंदी नालियों को तथा कुछ देव स्थानों की सफाई की तथा पेंटिंग के द्वारा दीवारों पर कुछ प्रेरक नारे जैसे "दृश्य धारा का भूषण है दूर करता प्रदूषण है" - "पढ़ लो बहना पढ़ लो भाई एनएसएस की ज्योति है आई" लिख कर जागरूक किया। 

स्वयंसेवकों का टीम कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टरलोगों  रामजी एवं डॉक्टर हरिलाल यादव के कुशल नेतृत्व में कार्य किया तथा स्वयं सेविकाओं की टीम श्रीमती प्रेमा यादव के नेतृत्व में अपना कार्य संपन्न किया बौद्धिक कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त स्वयं सेवक सेविकाओं ने दहेज प्रथा पर अपना विचार व्यक्त कर भविष्य में दहेज न लेने की शपथ ली। 

Comments