जौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार यादवेन्द्र दत्त दूबे "मनोज" के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित

जौनपुर : वरिष्ठ पत्रकार यादवेन्द्र दत्त दूबे "मनोज" के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित

तहलका 24x7 न्यूज़ परिवार ने दी भावभीनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

शाहगंज(जौनपुर)
फूलकुमार प्रजापति
तहलका 24x7
                    वरिष्ठ पत्रकार स्व. यादवेंद्र दत्त दूबे "मनोज" की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु होने पर मंगलवार की सांय नगर के पुरानी बाजार स्थित पुराना टेलिफ़ोन एक्सचेंज के समीप तहलका 24x7 न्यूज़ के कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता पत्रकार विनोद साहू ने किया। सर्व प्रथम मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी। शोक सभा के अध्यक्ष श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दुखद खबर को सुनकर हृदय को गहरा धक्का लगा। स्व. मनोज जी की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।


वहीं वरिष्ठ पत्रकार राममूर्ति यादव ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरण में चिर शान्ति प्रदान करे। और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति दे। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। वहीं रवि शंकर वर्मा ने कहा कि तहलका 24x7 परिवार इस दुख की घड़ी में साथ है। पत्रकार मनोज दूबे कि आसमयिक मौत पर पूरा मीडिया जगत मर्माहत है। बड़े पत्रकारों को यह मामूली बात लगती है। इस ट्रेंड को बदलना होगा। हमारे साथ का कोई साथी हताहत होता है तो यह हम सब की जिम्मेदारी है। शोकसभा का संचालन राकेश कुमार अग्रहरि ने किया। 
शोक सभा में शीलेश बरनवाल, सिद्धेश्वर पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, अमरीश मिश्रा, रियायत हुसैन, राजेन्द्र प्रसाद राय, आशुतोष मिश्रा, डा. राजकुमार यादव, धीरज सिंह, राजेश सोनी, सुभाष अग्रहरि, सौरभ सेठ, हरिश्चंद्र अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, फैज़ान अंसारी, अजय सिंह, नीरज अग्रहरि, सुलेमान अब्बास, धर्मेंद्र अग्रहरि, आशुतोष श्रीवास्तव, जेया अनवर, सतेंद्र मोदनवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments