सुल्तानपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का भव्य शुभारंभ
कादीपुर(सुलतानपुर)तहलका 24x7
शिवनाथ वर्मा स्मारक पी. जी. कालेज देव नगर खानपुर पिलाई में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनों इकाइयों ने अपना सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय हरपुर के प्रांगण में किया। शिविर में शामिल छात्रों ने विद्यालय परिसर एवं गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक खंड शिक्षा अधिकारी अखण्डनगर गुलाब चन्द्र ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव राष्ट्र निर्माण हेतु तत्पर रहती है। इससे मिलकर काम करने की प्रेरणा जागृत होती है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक बाबूलाल वर्मा ने कहा कि शिविर में काम करने से सामूहिकता प्रेम भाईचारा एवं आपसी सामंजस्य का विकास होता है।
इस उद्घाटन समारोह में तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डा. हरिलाल यादव, डा. रामजी गुप्ता एवं श्रीमती प्रेमा यादव सहित महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम बहादुर वर्मा, प्राचार्य डॉ रमेश प्रकाश वर्मा, उपप्राचार्य शिवराम वर्मा तथा महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्ष के प्राध्यापक और स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामजी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। राष्ट्र निर्माण राष्ट्रीय अखण्डता एवं विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आवश्यक है अंत में उन्होंने सभी शिविरार्थियों को जागरूकता संबंधित प्रतिदिन के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ लाल यादव ने किया।


Comments
Post a Comment