आजमगढ़ : नकल माफियाओं के तिकड़म से नकल विहीन व्यवस्था धराशायी
मार्टीनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील में कुल चौदह परीक्षा केंद्रो के माध्यम से इन्टर मीडियट तथा हाईस्कूल के छात्रों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा को सही ढंग से संचालित करने के लिए तहसील में एक जोनल मजिस्ट्रेट, तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसी टीवी कैमरों के साथ एक स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी नियुक्ति की गई है । सभी परीक्षा केंद्र पर दो लेखपालों को भी लगाया गया है साथ में पुलिस बल की भी उपस्थिति रहती है ।इनकी निगरानी के लिये सचल दस्ते की ब्यवस्था है। इन ब्यवस्थाओं के बाद भी नकल की ब्यवस्था मे लिप्त नकल माफियाओं के ऊपर नकेल कसने की बात तो दूर ब्यवस्था उनकी परछाईं भी नहीं पा रही है। नाम न बताने की शर्त पर कुछ अभिभावकों ने बताया कि नकल कराने के लिए पैसा लिया गया है। जब उनको बताया गया कि नकल होने की बात गलत है तो उन्होंने कहा सब कुछ हो रहा है। उसका कारण बाहर से कोई पत्रकार आदि को अन्दर जाने की मनाही है। जोनल मजिस्ट्रेट इन्द्रभान तिवारी ने परीक्षा केंद्रो की जांच के समय सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को टाइट करते हुए कहा कि सख्ती के साथ सरकार की मंशा के अनरूप परीक्षा संपन्न करायें अन्यथा सभी की परेशानी बढ़ेगी।

Comments
Post a Comment