जौनपुर : नगर विकास मंत्री ने सड़क दुर्घटना में मृत पत्रकार के घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश यादव मंगलवार की सांय वरिष्ठ पत्रकार स्व. यादवेंद्र दत्त दूबे "मनोज" के निज आवास सैदनपुर जौनपुर पहुँच कर मृतक आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार स्व. "मनोज" दूबे की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु की दुखद खबर सुनकर हृदय को गहरा धक्का लगा। स्व. यादवेंद्र दत्त दूबे जी की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को अपने चरण में चिर शान्ति प्रदान करे। और परिजनों को इस पहाड़ जैसे दुख को सहने की शक्ति दे। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ भगवान उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकार के पिता त्रिभुवन दुबे, भाई ज्ञानेन्द्र दुबे और शैलेन्द्र दुबे के अलावा उनकी पत्नी और बच्चों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बधाया। साथ ही पुरे परिवार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित पत्रकार के परिवार को शासन द्वारा अधिक से अधिक सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन से रिपोर्ट मंगवा कर जल्द ही पत्रकार के परिवार को सहायता दिलाई जाएगी। इस अवसर पर दीवानी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बी डी सिंह, जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे

Comments
Post a Comment