आजमगढ़ : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने लिया योगाभ्यास का प्रशिक्षण
मार्टीनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील के फुलेश अहमद बक्स गाँव स्थित ओम प्रकाश मिश्रा स्मारक पीजी कॉलेज प्रांगण के शांति आईटीआई भवन में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर में स्वयंसेवकों को योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्राचार्य द्वारा दिया गया तथा योगाभ्यास के गुण सिखाया गया।
ओमप्रकाश स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को शांति आईटीआई कैंपस में स्वयंसेवकों को प्रचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश माणित्रिपाठी द्वारा योगाभ्यास के दौरान कहा कि योगाभ्यास से जहां शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है वही मन स्वच्छ होता है और रोगों का कहीं दूर-दूर तक पता नहीं चलता हैं।
उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि प्रतिदिन यह जीवन की दिनचर्या में अगर आप लोग शामिल कर लें तो आप लोगों का जीवन सुख मय हो जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि अपने साथ-साथ अपने लोगों को भी सिखाएं ताकि वह रोग से मुक्ति पा सके। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ओम प्रकाश चौरसिया ने स्वयंसेवकों को प्रतिदिन यह योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रियंका मिश्रा सहित अध्यापकगण उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment