वाराणसी : अरे यह क्या ! भाजपाई अपने ही सरकार के खिलाफ बैठे धरने पर
वाराणसी।मुरलीधर लालवानी
तहलका 24x7
शिवपुर क्षेत्रीय पार्षद विजय श्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर लाल जी कुआं पर सड़क निर्माण के लिए धरना दिया।
सोचने वाली बात यह है खुद भाजपा की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो पा रही है ऐसा यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व रोहनिया विधायक पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना पर बैठे थे कुछ माह पूर्व कांशीराम फीडर के जेई ने भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था उसके बाद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। उसी को लेकर कुछ दिन पूर्व अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया था शिवरात्रि के पूर्व पंचकोशी मार्ग का निर्माण हो जाएगा मगर अभी तक नहीं हुआ उसी को लेकर आज शिवपुर के पार्षद विजय श्री के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

Comments
Post a Comment