आजमगढ़ : विकास कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर प्रधान संघ की बैठक

आजमगढ़ : विकास कार्य में आ रही समस्याओं को लेकर प्रधान संघ की बैठक

मार्टीनगंज(आजमगढ़) 
राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7 
                       स्थानीय विकास खंड सभागार में प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आहुत की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल उपाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। जिसके खिलाफ हम ग्राम प्रधान मुखर होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मंडल उपाध्यक्ष अनिल चौरसिया द्वारा ग्राम प्रधानों को सरकार द्वारा आए दिन मनरेगा, शौचालय एवं अन्य मदों की जांच को लेकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा आए दिन जांच अन्य कार्य से विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक में जिला अध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के प्रति जो विकास किया कार्य किया जा रहा है उससे गांवो का विकास हो रहा है। लेकिन अधिकारियों द्वारा पूर्ण सहयोग ना मिलने से उसमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस अवसर पर मोहम्मद आसिम, पवन सिंह, सत्येंद्र सिंह, दीपक सिंह, रणविजय यादव, अलंकार, जितेंद्र, बिजय यादव, मुहम्मद सालिम, जीतेन्द्र यादव सहित समस्त ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Comments