जौनपुर : जहर के नये अवतार "दोहरा" ने ली एक और व्यक्ति की जान

जौनपुर : जहर के नये अवतार "दोहरा" ने ली एक और व्यक्ति की जान

प्रतिबन्ध के बावजूद प्रशासन के संरक्षण में बिक रहा है दोहरा रूपी जहर 

जौनपुर ।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
                  आख़िरकार जहर के नये रूप दोहरे ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। प्रतिबन्ध के बावजूद प्रशासन के संरक्षण में बिक रहा दोहरा रूपी जहर के कहर के चलते एक व्यक्ति को मौत ने अपने आगोश में ले लिया। इस  असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।



बताते  के भंवराजीपुर सिपाह मोहल्ला निवासी कैंसर पीड़ित राजू मौर्य (45) पुत्र श्री कुमार मौर्य सिपाह चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते थे।इनकी मौत के बाद परिवार अनाथ हो गया।  इनकी मृत्यु मंगलवार को हो गई । राजू का मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में कई वर्षों से इलाज चल रहा था। इतनी मौतों के बाद भी जानलेवा दोहरा अभी भी चौक कोतवाली लाइन बाजार ओलंदगंज चौराहे पर बेखौफ बिक रहा है । मालूम हो कि 8 माह से दोहरा प्रतिबंधित हो चुका है इसके बावजूद खाद्य एवम औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीयों के संरक्षण में खुलेआम दोहरा की बिक्री हो रही है।  प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खुले संरक्षण में नगर में मौत बेची जा रही है आखिरकार इन असामयिक मौत का जिम्मेदार कौन है ? 

Comments