आजमगढ़ : सम्पूर्ण समाधान दिवस में 43 प्रार्थना पत्रों में महज 5 मामलो का निस्तारण
फुलपुर(आज़मगढ़)वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील फुलपुर के नये भवन स्थित सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कुल 43 प्रार्थना पत्रों में महज 5 मामलो का निस्तारण मौके पर हो सका। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के फुलपुर पवई विधान सभा अध्यक्ष शिव बदन निषाद के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल माननीय राज्य पाल महोदय के नामित एक ज्ञापन समाधान दिवस प्रभारी तहसीलदार जंगबहादुर यादव को सौंपा। जिसमें निषाद मछुवारा माझी आदि जातियों का अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय और नौकरियों में इन जातियों को लाभ मिले जब कि इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थगन आदेश भी खारिज है और क्रमिक मंत्रालय से शासनादेश भी जारी है। फिर भी तहसील प्रसासन मछुवारा समाज को गुमराह कर ओबीसी का प्रमाण पत्र बना रहे हैं। जो सरासर गलत है ।यह संविधान और उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। 54 हजार करोड़ का बजट केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के विकास के लिए पास हुआ है। सरकार और प्रशासन अगर निषाद समुदाय को उनके हक से वंचित करेगा तो अम्बेडकर वादी की तरह निषादवादी लोग राजनैतिक हथियार से अपना हिस्सा लेंगे। अगर माननीय न्यायालय और शासनादेश का पालन नही हुआ तो तहसील मुख्यालय पर उग्र धरना प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर राम सूरत राजभर, राजमन बिंद, मोहन लाल बिंद, हरिलाल, सोहन लाल बिंद, कालिका निषाद, रामदेव आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment