आजमगढ़ : "एसडीएम प्रकरण" - अधिवक्ताओं का संघर्ष 22वें दिन भी जारी

आजमगढ़ : "एसडीएम प्रकरण" - अधिवक्ताओं का संघर्ष 22वें दिन भी जारी 

फुलपुर(आजमगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7 
                        तहसील फुलपुर में अधिवक्ताओं द्वारा बाइसवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा।16 जनवरी को उपजा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। एसडीएम फुलपुर द्वारा अपने चेम्बर में अधिवक्ता फूलचन्द्र यादव से अभद्रता का आरोप लगा। वही से अधिवक्ता और एसडीएम का विवाद कोर्ट का बहिष्कार शुरू हो गया। विवाद हुए तीन सप्ताह बीत चुका है लेकिन अधिवक्ता संघ अपनी मांग पर अडिग है। इस बीच जिलाधिकारी आज़मगढ़ द्वारा फुलपुर एसडीएम कोर्ट की सभी फाइलें एसडीएम मार्टिनगंज के कोर्ट में स्थान्तरण का आदेश कर दिया। जिसके कारण विवाद बढ़ता ही जा रहा है। समझौते का प्रयास शुरू से ही चल रहा है। पर अब तक कोई रास्ता नही निकला। अलबत्ता अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के विवाद के चलते वादकारियों की मुश्किलें और बढ़ गई है। अम्बेडकर नगर जनपद की सीमा के गाँव से चलकर जनपद जौनपुर की सीमा तक लगभग 35 से 40 किलो मीटर की यात्रा वादकारियों को करना पड़ रहा है। अधिवक्तता एसडीएम के बिवाद में बेचारा वादकारी पीस रहा है । परन्तु वादकारी के प्रति ना ही अधिवक्तता ना ही एसडीएम डीएम कोई बिचार कर रहे है कि इन वादकारियों को कितनी परेशानियां उठानी पड़ रही है जब कि एसडीएम न्याय देगे और दिलाने वाले अधिवक्ता है बुधवार की मध्याह्न अधिवक्तता संघ भवन में अध्यक्ष लालचन्द यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद अध्यक्ष लाल चन्द्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की टीम तहसील प्रांगण में भ्रमण कर अपना विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के साथ ही आज जिलाधिकारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी किया। अध्यक्ष सहित महामन्त्री, कोषाध्यक्ष ने एक स्वर से कहा कि अधिवक्ता झुकेंगे नहीं सार्थक परिणाम तक लड़ाई चलती रहेगी। हमारी मांग माने जाने के बाद ही कोर्ट चल सकेंगे । इस अवसर पर राम नरायन यादव, इंदु शेखर पाठक, फूलचन्द्र यादव, देशराज, अंगद, घनश्याम तिवारी, महेंद्र, नीरज पाण्डे, हृदय शंकर, ईश्वर देव मौर्या सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Comments