आजमगढ़ : व्यायाम शिक्षिका अनीता गौतम गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

आजमगढ़ : व्यायाम शिक्षिका अनीता गौतम गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

दीदारगंज(आजमगढ़) 
सतेंद्र यादव
तहलका 24x7 
                  मार्टिनगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलेश के छात्र छात्राओं ने जिला खो खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने मिर्जापुर शिक्षा क्षेत्र के सिकहुला प्राथमिक  विद्यालय पर शामिल हुए थे।  जिसमें प्राथमिक विद्यालय फुलेश के बच्चों ने तृतीय स्थान व उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलेश के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके प्राथमिक विद्यालय फुलेस का नाम रोशन किया। 
उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्राथमिक विद्यालय फुलेस के बच्चों को पुरस्कार स्वरूप तृतीय विजेता शील्ड तथा एक एक टी-शर्ट,  उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलेस के बच्चों को उपविजेता शील्ड और एक एक टी-शर्ट मिला। इस जिला स्तरीय खो खो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक श्रीकांत निषाद एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय की अनुदेशक एवं व्यायाम शिक्षिका अनीता गौतम को खेल प्रशिक्षक के रूप में तहसीलदार निजामाबाद पंडित शिव सागर दुबे ने गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया। इसकी सूचना पाकर प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलेश के समस्त अध्यापक व क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने इस उपलब्धि के लिए व्यायाम शिक्षिका अनीता गौतम को विजय का श्रेय बताते हुए बधाई दी।

Comments