जौनपुर : एनएसएस छात्रों ने किया प्रदूषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

 जौनपुर : एनएसएस छात्रों ने किया प्रदूषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

शाहगंज( जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
                    फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा इमरानगंज बाजार में नुक्कड़ सभा कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया गया। लोगों से पॉलिथीन के प्रयोग न करने की अपील की गयी। फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कॉलेज में चल रहे 25 जनवरी से 31 जनवरी तक एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली कॉलेज परिसर से चलकर सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज होते हुए इमरान गंज बाजार जा कर पुनः कॉलेज परिसर में पहुंच सभा के रूप में तब्दील हुआ। इस दौरान प्राचार्य डॉ तबरेज आलम,सर सैयद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम, पूर्व प्रधानाचार्य इरफान अहमद खान, कार्यक्रम अधिकारी रियाज अहमद, निजामुद्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Comments