जौनपुर : असलहा तस्कर नेताजी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सफेदपोशों में हड़कम्प

 जौनपुर : असलहा तस्कर नेताजी पिस्टल के साथ गिरफ्तार, सफेदपोशों में हड़कम्प

केराकत(जौनपुर)
राजेश मौर्या
तहलका 24x7 
                      बीती रात केराकत पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य को पिस्टल व कारतूस के साथ उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है और उसके पास से 32 बोर का एक पिस्टल व 2 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है। कोतवाल प्रशान्त कुमार ने बताया कि बीती रात सूचना मिली कि क्षेत्र के ग्राम कदहरा गेट के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। सूचना मिलते ही एसएसआई कृष्ण कुमार सिंह, एसआई श्रीप्रकाश राय, एसआई, राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार को लुटेरों को धरपकड़ के लिए अपने कोतवाली से उक्त पुलिस टीम को रवाना किया। बीती रात क्षेत्र के ग्राम कदहरा गेट से लगभग साढ़े 9 बजे केराकत पुलिस ने हल्की मुड़भेड़ में उसे अपने हिरासत में ले लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम अभयजीत सिंह उर्फ गप्पू निवासी ग्राम कदहरा केराकत बताया। पुलिस के गहन पूछताछ के बाद बताया कि आजमगढ़ से असलहा लाकर सप्लाई भी करता था और इसके पहले भी उपरोक्त बीडीसी सदस्य एक मामले में जेल जा चुका है। बीडीसी सदस्य को भादवि की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया। 

कोतवाल प्रशान्त कुमार ने बताया कि पकड़े गए बीडीसी सदस्य अभयजीत सिंह उर्फ गप्पू से पूछने पर बताया कि केराकत क्षेत्र के कई सफेद पोशों के अलावा भी अन्य लोगों को भी असलहा सप्लाई करता रहा है जिसका नाम पुलिस ने गोपनीय रखा है। गप्पू क्षेत्र के कदहरा गांव का बीडीसी सदस्य भी है। कोतवाल प्रशान्त कुमार ने बताया कि जौनपुर पुलिस कप्तान के निर्देशन पर अपराध को रोकने के लिए अपराधियों की धरपकड़ बहुत तेजी से चल रहा है।

Comments