आजमगढ़ : पात्र गृहस्थी कार्ड के चयन मे अनियमितता, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मार्टीनगंज(आजमगढ़) राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील मुख्यालय पर अखिल भारतीय किसान सभा तथा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर संघ के तत्वावधान में आपात्रों को पात्र बना कर पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए चयनित करने को लेकर आनंदोलित है। पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए अपात्रों के चयन से सम्बन्धित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी को सौंपा ।
नेता द्वय अखिल भारतीय किसान महासभा आजमगढ़ उपाध्यक्ष रामचन्दर यादव व जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन आजमगढ़ खरपत्तू राजभर ने संयुक्त रूप से कहा कि अभी तो हम ज्ञापन दे रहे है। अगर इस पर अगर किसी तरह की कारवाई नहीं हुई तो हम निश्चित रूप से आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन लेने के बाद उप जिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष हरिश्चन्द्र यादव, ब्लाक मन्त्री महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य राम सहाय राजभर, मोहन राजभर प्रतिनिधि जिपस पल्थी महेन्द्र नाथ, शैलेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment