आजमगढ़ : लाल सोना की आवक से गुलजार हुआ प्रसिद्ध मिर्च मंडी

 आजमगढ़ : लाल सोना की आवक से गुलजार हुआ प्रसिद्ध मिर्च मंडी 

मेजवां(आजमगढ़)
रियासत हुसैन
तहलका 24x7 
                    फूलपुर क्षेत्र का लाल सोना (भरुवा मिर्चा) की भरपूर आवक से मिर्चा मंडी गुलजार हो गया है। प्रतिदिन 20 से 30 कुंतल मिर्चा आ रहा है। मिर्चा की आवक बढ़ जाने से मंडी की रौनक बढ़ गई है। बुधवार को 15 कुंतल से अधिक लाल सोना मुंबई के लिए निर्यात किया गया।
फूलपुर कोतवाली के सामने फरहान नगर में मिर्चा मंडी में फूलपुर तहसील छेत्र के दुर्बासा, बनबीरपुर, कोल, मुंडियार, मुंडवर, खुरासो, जगदीशपुर, सुदनीपुर, जोमा, मेजवां, दसमरा, मकखापुर, महल, बख्शपुर, दुलारपुर, चमावां, उदपुर, मनरा, अहरौला आदि स्थानों से किसान लाल मिर्चा बिक्रय के लिए लाते है। क्षेत्र मे लाल सोना के उपज का दायरा बढ़ता जा रहा है यही वजह है कि इस इलाके मे अधिक रकबे में मिर्च की पैदावार की जाती है यहां के ब्यापारियों का मुम्बई, कोलकाता, आसनसोल आदि महानगरो के ब्यापारिओ से ब्यापार का संबंध हैं । यहाँ के ब्यापारी काग़ज़ के गत्थे में बाकायदा पैकिंग करते है। इसके बाद ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शाहगंज अथवा इलाहाबाद ले जाते जहाँ से गोदान ट्रेन से लाल मिर्च को बुक कर देते है। गोदान के मुम्बई पहुंचने पर वहां के ब्यापारी लाल सोना को अच्छी कीमत में थोक अथवा फुटकर बिक्रय करते है। प्रमुख लालसोना ब्यापारी अंगद सोनकर ने बताया कि बुधवार को 15 से 20 कुन्तल लाल मिर्च मुम्बई के लिए निर्यात किया गया।

Comments