आजमगढ़ : साधन सहकारी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

आजमगढ़ : साधन सहकारी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

समिति के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए उमाशंकर यादव व राममूरत यादव 

  अम्बारी(आजमगढ़) 
  डा. राज कुमार यादव
  तहलका 24x7 
                   साधन सहकारी समिति सजई अमनाबाद पर मंगलवार की अपराह्न दो बजे चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अमरेथू के गांव के     उमाशंकर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी सुहेल अहमद व समिति के सचिव राम आसरे के मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ। अमरेथू के उमाशंकर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों मे हर्ष व्याप्त है। वहीं फुलपुर तहसील के साधन सहकारी समिति सैदपुर पर हुए चुनाव में राममुरत यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा, साधन सहकारी समिति के सचिव ओम प्रकाश यादव
के मौजूदगी मे चुनाव सम्पन्न हुआ। राममुरत यादव दूसरी बार साधन सहकारी समिति खान जहां पुर के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। 1992 में भी राममुरत यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया। उपाध्यक्ष का पद रिक्त है।

Comments