सुल्तानपुर : हरीपुर के राजेंद्र व नरायनपुर नागनाथपुर की विद्यावती बनी निर्विरोध सरपंच
एक ही सचिव के पास दो जगह का चार्ज होने के कारण शहाबुद्दीनपुर समिति का चुनाव नहीं हो सका
![]() |
| राजेंद्र प्रसाद शर्मा |
अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
साधन सहकारी समिति हरीपुर में राजेंद्र प्रसाद शर्मा निर्विरोध सरपंच चुने गए। वहीं नरायनपुर नागनाथपुर में विद्यावती देवी दोबारा निर्विरोध सरपंच चुनी गईं। प्रतापपुर में सोनू तिवारी एक वोट से जीतकर सरपंच चुने गए। वहीं शहाबुद्दीनपुर समिति का चार्ज सचिव बुधिराम तिवारी के पास रहने के कारण सरपंच का चुनाव नही हो सका, ज्ञात हो कि बुधिराम तिवारी का चार्ज नरायनपुर व शहाबुद्दीनपुर दोनों जगह है। क्षेत्र के जगदम्बा उपाध्याय, कल्लू सिह, प्रमोद उपाध्याय, सुरेश तिवारी, पंकज शर्मा, दयाशंकर यादव एडवोकेट, आशुतोष उपाध्याय ने चुने गए सरपंच गणो को बधाई दी है।

Comments
Post a Comment