सुल्तानपुर : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, थाना अखंडनगर के बछड़िया गांव की थी महिला
सूरापुर(सुल्तानपुर)शीलेश बरनवाल
तहलका 24x7
शनिवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे लेडुआ गांव में भांजे शोभनाथ रजक की बीमारी से मौत की सूचना पर भाई व भाभी के साथ बछडिया थाना अखंडनगर की 42 वर्षीय महिला कुमारी पत्नी नन्हकऊ रजक जा रही थी। लेडुआ मोड़ पर सड़क पार करते समय कादीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी जिससे महिला को सर में चोट आई जिससे महिला गम्भीर हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 100 डायल महिला को लेकर सीएचसी कादीपुर ले गई। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।परिजनों को सूचना दे पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Comments
Post a Comment