आजमगढ़ : फरार लुटेरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ : फरार लुटेरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

मेज़वा(आजमगढ़)
रियासत हुसैन
तहलका 24x7
                 कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी फरार लुटेरे के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही करने के लिए मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि मार्च 2016 में फूलपुर कस्बे में बदमाशों ने एक वस्त्र विक्रेता से लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमे एक आरोपी कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी ज्ञानू उर्फ ज्ञान प्रकाश यादव पुत्र शोभनाथ है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। ज्ञानू की अब तक गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली पुलिस ने  कुर्की की कार्यवाही करने के लिए भादवि की धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Comments