आजमगढ़ : ग्यारह दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूरी हुई तैयारियां

आजमगढ़ : ग्यारह दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूरी हुई तैयारियां       

मार्टीनगंज(आजमगढ़) 
राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7 
                      स्थानीय तहसील क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ग्यारह दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसमें कलश यात्रा का कार्यक्रम आगामी 2 फरवरी की प्रातः 7:00 बजे से, यज्ञ प्रारंभ 3 फरवरी की प्रातः 8:00 बजे से, तथा पूर्ण आहुति एवं  हवन 13 फरवरी की प्रातः 8:00 बजे से तथा भंडारा 14 फरवरी बुधवार को अपराह्न 12 बजे से 01 बजे साधु सन्तों का भंडारा तथा उसके उपरांत आम जनमानस के लिए भंडारा शुरू होगा। उक्त जानकारी श्री बाल योगी सर्बानन्द जी महाराज ने बताया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनमानस की भलाई के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री श्री 108 स्वामी रामानंद जी महाराज एवं ऋषभपुरी (नागा बाबा) आवाहन अखाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। रासलीला के लिये बृन्दावन से नाट्यलीला मंचन मण्डली पधार रही है जो गीत संगीत के माध्यम से आध्यात्मिक छबि बिखेरेगे।

Comments