सुल्तानपुर : तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन
करौदीकलां(सुल्तानपुर)अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
स्काउट प्रशिक्षण से छात्र छात्राओं में अनुशासन की भावना बलवती होती है ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त युवा सामाजिक बुराइयों को दूर करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उक्त बातें उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड सुलतानपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर प्रबंधक जे.एल. सिंह ने कही। जय खाकी बाबा इन्टर कालेज सरसी मे आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जयबहादुर सिंह ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवाओं में परस्पर एकता की भावना बढ़ती है। रवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को मिटाने में स्काउट प्रशिक्षण बहुत ही सहायक होता हैं। प्रशिक्षुकों को विनय सिंह, अमरेंद्र बहादुर सिह, हीरालाल वर्मा, विवेक तिवारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर लालमनि, शोभनाथ तिवारी, चन्द्रदेव सिंह, रमाकांत मिश्र, सन्दीप सिंह, विनीत सिह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग कांउसलर स्काउट महेंद्र कुमार वर्मा ने किया। गाईड प्रशिक्षिका संजू वर्मा भी मौजूद रही। विद्यालय के सात स्काउट गाइड का चयन राज्य पुरस्कार परीक्षा के लिए किया गया है। जिस पर विद्यालय परिवार ने खुशियाँ जाहिर किया है। विद्यालय के रिचा, रितु, आँचल, अनुभव, आदि का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Comments
Post a Comment