सुल्तानपुर : ओडीएफ गांव घोषित होने पर ग्रामीणों ने निकाली गौरवयात्रा
खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
शौचालय निर्माण में ग्रामीणों को जागरूक करने वाले स्वच्छाग्राही व प्रेरक हुए सम्मानित
करौदीकलां(सुल्तानपुर)अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
स्वच्छ भारत मिशन अभियान की शुरुआत विकास खंड के देवराजपुर में धूमधाम से शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम व खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने स्वच्छाग्राही कार्यकर्ताओं व स्वच्छता प्रेरको को सम्मानित किया। विधायक राजेश गौतम ने कहा कि समाज तभी स्वस्थ होगा जब वह स्वच्छ होगा। श्री गौतम ने कहा कि पूरे जनपद में उनके क्षेत्र का विकास खंड खुले में शौच मुक्त हो गया यह उनके लिए गर्व की बात है। खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य ने इस अवसर पर कहा कि मानक पूर्ण शौचालय निर्माण कर उसके प्रयोग करने से ग्रामीण तमाम प्रकार की बीमारियों से बच सकते है। श्री आर्य ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक ग्रामीण इसके प्रति जागरूक होकर सबको जागरूक करेगा। इस अवसर 20 गांवो को ओडीएफ घोषित किया गया। ओडीएफ गांव घोषित होने के मौके पर देवराजपुर में ग्रामीणों ने गौरव यात्रा निकाली जिसमें विधायक राजेश गौतम, खंड विकास अधिकारी आलोक आर्य, जारा हसनैन आदि ने भाग लिया। ग्राम प्रधान राजेन्द्र पांडे ने कहा गांव को ओडीएफ घोषित होना गर्व व सम्मान की बात है। जारा हसनैन ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शिवनारायण वर्मा, एडीओ मंगला प्रसाद सिंह, राजीव पांडे, केशव राना, ब्रह्ममानन्द यादव, महेंद्र पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, राजेंद्र वर्मा, कमलेश मिश्र, शैलेंद्र सिंह, देवेश सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दयाशँकर माली आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment