सुल्तानपुर : कांटे की टक्कर से सम्पन्न हुआ साधन सहकारी समिति का चुनाव
कादीपुर(सुल्तानपुर)सूर्य प्रकाश तिवारी
तहलका 24x7
साधन सहकारी समिति के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर भारतीय सुहेल देव समाज पार्टी के ब्रह्देव दुबे दूबे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मंत्री राजेश कुमार सिंह की माता जी भागीरथी सिंह को कांटे की टक्कर में मात दी। वही उपाध्यक्ष पद पर फतेहबहादुर यादव को शेष मणि गोश्वामी ने 5/ 4 से हराया ।
आपको बताते चले कि साधन सहकारी समिति रतनपुर अखण्डनगर का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प एव रोचक रहा । वहाँ पर भासपा एव भाजपा के प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर आमने सामने चुनाव लड़ रहे थे। कुल 9 डेलीगेटों में 4/ 4 मत पाकर बराबर बराबर का मुकाबला हुआ , एक मत अवैध रहा। बराबर की स्थिति में चुनाव अधिकारी ने चिट्ठी गुटटी से दोनों प्रत्याशियों की सहमति से क्षेत्राधिकारी डी पी शुक्ल की मौजूदगी में चिट्ठी गुटटी डलवाई जिसमे ब्रह्देव दूबे के भाग्य ने उनका साथ दिया , और ओ विजयी हुए। परन्तु सत्ता के बलबूते भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह जी प्रसाशन पर दबाव बना कर चुनाव अपने पक्ष में करवाना चाहते थे, जिसमे ओ कामयाब न हो सके । फिर भी प्रमाण पत्र जीते हुए प्रत्याशी को चुनाव अधिकारी नही दिए, मामला सुल्तानपुर जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह के दर बार मे पहुंचा , दोनों पक्ष जिलाधिकारी के पास पहुंच कर अपनी अपनी बात रखी । भाजपा की तरफ से भाजपा के जिलाध्यक्ष , विधायक सीता राम वर्मा , विधायक राजेश गौतम डी एम पर दबाव बनाने की भर पूर कोशिश की लेकिन जिलाधिकारी ने बगैर कोई दबाव महसूस किए आर ओ को निर्देशित किया कि जो सत्य हो वह फैसला आर ओ समिति पर पहुंच कर परिणाम सुनाएं। आर ओ भारी पुलिस बल के साथ समिति पर पहुँच कर ब्रह्मदेव दूबे को रात्रि 11.50 पर प्रमाण पत्र दिए इस तरह से लोकतंत्र जिंदा रहा और जनता में प्रसाशन की वाहवाही हुई।
Comments
Post a Comment