सुलतानपुर : जनपद के तीन प्रख्यात साहित्यकारों को लखीमपुर में किया गया सम्मानित
चर्चित साहित्यिक संस्था अवधी मंच से जुड़े तीनों साहित्यकार अपने विधा के मशहूर हस्ताक्षर
कादीपुर निवासी आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु' "जनकवि बंशीधर शुक्ल" सम्मान से सम्मानित
सुलतानपुर शहर के शास्त्रीनगर निवासी डॉ.ओंकारनाथ द्विवेदी व श्री दामोदर इंटर कालेज पांडेयपुर के प्रधानाचार्य डॉ.रामप्यारे प्रजापति "अवधी वारिधि" सम्मान से सम्मानित
![]() |
| आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह "जटायु" |
ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि'
तहलका 24x7
जिले के तीन प्रख्यात साहित्यकारों को लखीमपुर में सम्मानित किया गया है। चर्चित साहित्यिक संस्था "अवधी मंच" से जुड़े तीनों साहित्यकार अपने विधा के मशहूर हस्ताक्षर हैं।
![]() |
| डॉ.ओंकारनाथ द्विवेदी |
इसमें कादीपुर निवासी आशुकवि मथुरा प्रसाद सिंह 'जटायु' को "जनकवि बंशीधर शुक्ल" पुरस्कार तथा सुलतानपुर शहर के शास्त्रीनगर निवासी डॉ.ओंकारनाथ द्विवेदी व श्री दामोदर इंटर कालेज पांडेयपुर के प्रधानाचार्य डॉ. रामप्यारे प्रजापति को "अवधी वारिधि" सम्मान से सम्मानित किया गया।
![]() |
| डॉ. रामप्यारे प्रजापति |



Comments
Post a Comment