आजमगढ़ : प्रज्ञा फार्मेसी के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर सम्पन्न

 आजमगढ़ : प्रज्ञा फार्मेसी के तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर सम्पन्न 

अहिरौला(आजमगढ़) 
सन्तोष कुमार चौबे
तहलका 24x7 
                       क्षेत्र के अहरौला बाजार मे प्रज्ञा फार्मेसी के संचालक बृजेश कुमार के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर लगाया गया। जिसमें मधुमेह एवं दिल की बीमारियों की जांच की गई। शिविर में केजीएमसी लखनऊ के डा. आर यादव के नेतृत्व में 150 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा वितरण किया गया। इसी क्रम मे अरहरिया गांव मे सीएचसी अहरौला द्वारा ब्लडप्रेशर एवं शुगर का मुफ्त इलाज किया गया जिसमे मुफ्त दवायें भी बांटी गयी। कैप का संचालन सीएचसी अहरौला के डा. अरविंद मिश्रा ने किया।सीएचसी अहरौला की पाँच सदस्यीय टीम के सहयोग से निशुल्क शिविर सम्पन्न हुआ।

Comments