जौनपुर : मनबढ़ युवक ने नाबालिग से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
केराकत(जौनपुर)राजेश मौर्या
तहलका 24x7
केराकत कोतवाली के सरकी चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर ग्राम में एक नाबालिक के साथ बलात्कार की घटना से पूरा क्षेत्र हिल सा गया। उक्त चौकी अंतर्गत सुल्तानपुर ग्राम निवासी कमलनाथ (काल्पनिक नाम) की नाबालिग पुत्री किरण (काल्पनिक नाम) के साथ गांव के ही एक मनबढ़ युवक चंद्रशेखर पुत्र सुभाष हरिजन ने उस समय जबरन बलात्कार किया जब बच्ची शौच के लिए सांय को अपने मकान के पीछे पोखरा पर गई हुई थी। युवक ने उसके मुंह मे जबरन कपड़ा ठूंस कर बलात्कार कर वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ जब बच्ची किसी तरह अपने घर पर आई तो अपने माता पिता से अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोरी की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। बच्ची क्षेत्र के ही एक निजी इण्टर कालेज की छात्रा भी है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी प्रशांत कुमार व सरकी चौकी इंचार्ज ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को देवगांव से गिरफ्तार कर थाने लाए। केराकत कोतवाली के अंतर्गत हमेशा से चर्चित रहने वाला चौकी क्षेत्र सरकी फिर एक बार नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को लेकर चर्चा में आ गया है इस चौकी क्षेत्र में लूट डकैती चोरी एवं बलात्कार तो मानों आम बात हो गई है।


Comments
Post a Comment