आजमगढ़: कोहरे के चलते लेटलतीफ ट्रेनों से रेल यात्री हलकान
मेजवां(आजमगढ़)रियासत हुसैन
तहलका 24x7
शाहगंज-मऊ रेल खण्ड पर ज़िले से होकर चलने वाली लम्बी दूरी की ट्रेनें काफी लेट चल रही है। जिसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें काफी विलम्ब रही इसके चलते यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर जागकर बिताना पड़ा। आज़मगढ़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली दिल्ली से आज़मगढ़ आने वाली कैफियात डाउन 12226 सबसे अधिक लेट थी। शनिवार को इसके आज़मगढ़ आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे आने की सूचना थी जब कि इसके आज़मगढ़ पहुंचने का समय सुबह साढ़े नौ बजे है। इसके चलते आज़मगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात 12225 सोमवार को तीन बजे भोर में जाने की सूचना थी। जब कि इसके आज़मगढ़ से छूटने का समय शाम 4:25 है । उधर गोदान 11056 सात घन्टा, सरयू यमुना 14650 आठ घन्टा, साबरमती तीन घन्टा, सरयू यमुना 14649 अप दो घन्टा, मऊ आनंद विहार 15025 तेरह घन्टा विलम्ब से स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनो के अत्यधिक विलम्ब होने से शाहगंज, खोरासन रोड, सरायमीर, आज़मगढ़, सठियांव, मोहम्दाबाद आदि स्टेशनों पर रेल यात्री बेबस दिखे।

Comments
Post a Comment