आजमगढ़ : मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थिति रहने पर चार बीएलओ के खिलाफ कारवाई का निर्देश
आजमगढ़ : मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थिति रहने पर चार बीएलओ के खिलाफ कारवाई का निर्देश
मार्टीनगंज(आजमगढ़)राजेन्द्र प्रसाद राय
तहलका 24x7
स्थानीय तहसील मे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज इन्द्रभान तिवारी एवं नायब तहसीलदार अरुण यादव ने रविवार को बूथों के निरीक्षण में लसड़ा खुर्द गांव मे चारों आगनवाड़ी कार्यकर्तियो (बी एलओ) को अनुपस्थित पाया। दूरभाष पर बात करने पर भी बीएलओ उपस्थित नही हुई। जिसकी सूचना दूरभाष से सीडीपीओ मार्टीनगंज सतीश कुमार को दी गई। चारो बीएलओ ज्योति सिंह, मीरादेबी, इन्द्रवती यादव एवं अनीता देबी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिलाधिकारी इन्द्रभान तिवारी ने बताया कि पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सही स्पष्टीकरण नहीं आने पर आगंनवाड़ी कार्यकर्तियों की संविदा खत्म करने का निर्देश दिया गया है।

Comments
Post a Comment