सुल्तानपुर : धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
करौदीकलां(सुल्तानपुर)अमरीश मिश्रा
तहलका 24x7
क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख शिवनारायण वर्मा ने झँडारोहण किया। यहां ब्लाक कर्मियों ने स्वच्छता का शपथ लिया। वही कस्बे के चन्द्रभान सिह उच्च प्राथमिक विद्यालय मेँ प्रबंधक जयबहादुर सिंह ने झँडारोहण कर छात्रों को महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलने की बात कही। इस मौके पर पँकज सिँह, लालमनि, विश्राम यादव मौजूद रहे। जयखाकी बाबा इन्टर कालेज सरसी मेँ प्रबंधक जे.एल. सिंह ने पौधरोपण कर गणतंत्र दिवस मनाया। हरीपुर स्थित पँडित लालता प्रसाद पब्लिक स्कूल मेँ प्रमुख शिवनारायण वर्मा व पूर्व प्रवक्ता हरीराम दूबे ने छात्र छात्राओ को सम्बोधित किया। इस अवसर पर दयाशँकर यादव एडवोकेट, जितेंद्र पाल, आशीष मिश्र, जगदम्बा उपाध्याय, दीन मोहम्मद आदि मौजूद रहे। स्थानीय थाने पर एस.ओ. अमित कुमार ने झँडारोहण किया। काशी नाथ सिह शिक्षण संस्थान मेँ प्रधान सुरेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।

Comments
Post a Comment