आजमगढ़ : एसडीएम के खिलाफ लामबंद वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी

आजमगढ़ : एसडीएम के खिलाफ लामबंद वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी

अधिवक्ता से अभद्रता करने से आक्रोशित अधिवक्ता एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े

एसडीएम के वार्तापत्र को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने ठुकराया

फूलपुर(आज़मगढ़)
वीरेंद्र यादव
तहलका 24x7 
                  एसडीए फूलपर पर वरिष्ठ अधिवक्ता फूलचन्द यादव द्वारा लगाए गए अभद्रता के ब्यवहार का आरोप के विरोध में शनिवार को भी तहसील बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन दिया। बाद मे बैठक कर 1 फरवरी को मंडलायुक्त से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर पूरे तहसील परिसर का चक्रमण कर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओ के हड़ताल पर चले जाने पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पूरी तरह से कार्यवाही ठप है। उधर एसडीएम द्वारा पत्र भेजकर अधिवक्ताओं से बातचीत के माध्यम से हड़ताल समाप्त किये जाने का आग्रह किया जा रहा है। लेकिन अधिवक्ता किसी तरह का समझौता करने से इंकार कर दे रहे है। संघ के अध्यक्ष लालचन्द यादव ने कहा कि यह लड़ाई अब आर पार की हो गई है उप जिलाधिकारी के स्थांतरण तक प्रदर्शन जारी रहेगा। संचालन घनश्याम तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव, ईशवरदेव मौर्य, पीसी लाल, जिलेदार सिंह, नितिन सिह, भूपेंद्र सिंह, रामपलट यादव, विजय सिंह, अतुल यादव, अंगद यादव, प्रवीण सिह, महेन्द्र, इंदुशेखर पाठक, इश्तियक, रमेश चंद्र, सैय्यद शमीम काज़िम, सुभाष, इकबाल, इम्तियाज़, देशराज, बद्रिका, राजेश, सैय्यद मेहदी रज़ा, कमलेश, ओम प्रकाश चौहान, सुभाष यादव, राम पलट समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments