जौनपुर : स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जेसीआई शाहगंज शक्ति का "सप्ताहिक खेलकूद कार्यक्रम" का समापन

 जौनपुर : स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जेसीआई शाहगंज शक्ति का "सप्ताहिक खेलकूद कार्यक्रम" का समापन 

शाहगंज(जौनपुर)
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7 
             स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत जेसीआई शाहगंज शक्ति का "सप्ताहिक खेलकूद कार्यक्रम" का समापन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्लो साईकिल रेस, बॉलीबाल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता के विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जेसी अध्यक्ष व वरिष्ठ चिकित्सक डा. राजकुमार मिश्रा ने भी स्वच्छ भारत मिशन के बढ़ावा देते हुए स्वच्छ रहने स्वस्थ रहने की अपील उपस्थित लोगों से की।

प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी अंजू मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य तभी सफल होगा जब हम स्वच्छ रहते हुए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ते हुए लोगों को जागरूक करें। संस्था की अध्यक्ष जेसी डा. रुचि मिश्रा ने कहा कि हम स्वछता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जागरूक रह कर लोगो को जागरूक करते रहेंगे। स्वच्छता ही हमारी सुंदरता को निखारता हैं। आप स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे नगर गाँव को भी स्वच्छ रखे।
कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल व आभार प्रदर्शन सचिव जेसी अनामिका मिश्रा ने किया।  इस दौरान अनुपम अग्रहरि, मेघना वर्मा, संगीता जायसवाल, संगीत तिवारी, आशा गुप्ता, गीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, आराधना अग्रवाल, पूनम गुप्ता, शिल्पी मौर्या, अमृता जायसवाल, रीता जायसवाल, अंजू मिश्रा, ललिता मिश्रा, सुष्मिता पाण्डेय, रवींद्र दुबे, दीपक जायसवाल, कृष्ण जायसवाल, अविनाश जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश नारायण मिश्र, श्याम कुमार, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments