आजमगढ़ : प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र की कर दी सरेआम पिटाई

आजमगढ़ : प्रधानाध्यापक ने महिला शिक्षामित्र की कर दी सरेआम पिटाई

मनबढ़ प्रधानाध्यापक ने बेख़ौफ़ पुत्र ने शिक्षा मंदिर में लहराई रिवाल्बर  

प्रधानाचार्य के करतूत से पोलियो ड्राप पिलाने आये परिजन अपने बच्चों को लेकर भागे   

आजमगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24x7 
                   बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गाँव स्थित प्राइमरी विद्यालय पर पोलियो ड्राप पिलाने पहुँची शिक्षा मित्र को प्रधानाध्यापक एवं उसके पुत्र ने बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया एवं प्रधानाध्यापक का पुत्र अपनी रिवाल्वर निकाल कर लहराने लगा। रिवाल्वर लहराने और मारपीट देख लोगों मे हड़कम्प मच गया। पोलियो ड्राप पिलाने पहुचें लोग इस कदर भयभीत हुए कि वे अपने बच्चो सहित भाग  खड़े हुए। मामला बरदह थाने पर पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाई की जा रही है। 
     दरअसल मामला बरदह थाना क्षेत्र का है। यहां नरवे कन्या प्राथमिकविद्यालय में गांव की रहने वाली सुधा सिंह बतौर शिक्षामित्र तैनात हैं। सुधा सिंह के मुताबिक, रविवार को पल्स पोलियो की दवाई पिलाने के लिए उन्हें कहा गया था। शनिवार को प्रिंसिपल ने सभी से कहा था कि सुबह 8:30 बजे स्कूल में आ जाना। वह प्रिंसिपल के निर्देशों के अनुसार सुबह 8:30 बजे अपने बच्चे को लेकर स्कूल पहुंची। स्कूल में काफी तादाद में बच्चे पोलियो की दवा पीने के लिए आ चुके थे। लेकिन सुबह के 11:30 बजने के बाद भी स्कूल में ना तो कोई अध्यापक आया और ना ही प्रिंसिपल आया। इस दौरान सुधा ने प्रिंसिपल को फोन करके कहा कि स्कूल में कोई अध्यापक मौजूद नहीं है और वह सुबह से बैठी हुई हैं। इस पर प्रिंसिपल ने फटकारते हुए कहा कि तुम भी वहां से चली जाओ। इस दौरान सुधा ने प्रिंसिपल से कहा कि अगर आप कार्यालय आ जाएं तो हम रजिस्टर पर अपनी एंट्री ही दर्ज करा दें। इतने में दबंग प्रिंसिपल फटकारते हुए आग बबूला हो गया। प्रिंसिपल ने खरी खोटी सुनाना चालू किया और कहा कि अभी हम आते हैं तुम हमको कानून सिखा रही हो अभी तुमको सही करते हैं। यह कहने के बाद प्रिंसिपल अपने बेटे के साथ विद्यालय में आ गया और सुधा को पीटने लगा। उसने सुधा के हाथ से उनके ढाई वर्षीय बच्चे को भी छीन कर जमीन पर पटक दिया और सुधा को भी जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। दबंगों ने महिला के बाल भी नोचे। इस दौरान उनके दबंग बेटे ने हवा में लाइसेंसी असलहा भी लहराया। इससे भगदड़ मच गई और स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

# # पीड़िता को पिछले छह महीने से नहीं मिला वेतन


पीड़िता का कहना है कि पिछले साल अगस्त से उन्हें वेतन नहीं मिला है। दूसरे यह दबंग प्रिंसिपल लगातार उनको मानसिक प्रताड़ित कर रहा है। आरोप है कि स्कूल का प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिंह व उसका बेटा आलोक सिंह उर्फ रवि सिंह की दबंगई गांव में इस कदर हावी है कि कोई भी उसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है। पीड़िता का कहना है कि वह 2 साल से प्रिंसिपल की प्रताड़ना झेल रही है।

# #  पति से बयां कर चुकी प्रताड़ना का दर्द


पीड़िता का कहना है कि वह स्कूल ना जाने के लिए अपने पति संतोष सिंह से कह चुकी है। लेकिन बच्चों और परिवार के लिए पीड़ित को उसका पति स्कूल भेजता था। महिला का पति कबाड़ व्यवसाई है और उसके घर में एक 13 वर्षीय बेटी के अलावा ढ़ाई साल का बेटा है।

# # शसस्त्र लाइसेंस भी किया जायेगा निरस्त


हालांकि इस मामले में एसपी आजमगढ़ अजय साहनी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से स्कूल की शिक्षिकाओं में  काफी दहशत हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग व पुलिस प्रिंसिपल के खिलाफ कितनी ठोस कार्यवाही करते है यह तो वक्त ही बताएगा।

Comments