आजमगढ़ : गन्नातौल न होने पर किसानों का प्रचंड प्रदर्शन
अहरौला(आजमगढ़)सन्तोष कुमार चौबे
तहलका 24x7
अहरौला गन्ना क्रय केन्द्र पर आठ दिन से गन्ना तौल बाधित है लगभग सौ की संख्या मे किसानों की गन्ना लदे ट्रैक्टर व ट्राली खड़ी है किसान बिना खाये पीये केन्द्र पर तौल का इंतजार कर रहे है। गन्ना रोज सूख रही है उधर किराया अलग से बढ़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व मे किसानों ने फोन से एसडीएम से इसकी शिकायत की और बुधवार को समस्या को लेकर कप्तानगंज अहरौला मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि सात दिन बाद अगर तौल नही होती है तो तौल पर्ची रद्द हो जाती है जिसके लिए फिर किसानों को दलालों का सहारा लेना पड़ता है। हजारों रूपये खर्च करने पड़ते है। उसके बाद ट्राली पर लदी गन्ना सूखने लगती है दस पाँच किलो वजन प्रतिदिन घट जाता है।किसानों को हर तरह नुकसान उठाना पड़ रहा है।बुधवार को न तो केन्द्र पर इंचार्ज थे न तो ठेकेदार ही।लगभग दो दर्जन आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन कर बुधवार को चक्काजाम करने की चेतावनी दी मौके पर राजेंद्र राजभर, युधिष्ठीर यादव, जगदीश, प्रवीण कुमार, पिन्टू, रामप्यारे यादव, राजेश यादव, राजबहादुर, सूर्यभान आदि रहे।

Comments
Post a Comment