जौनपुर : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए व्हीलचेयर कराया मुहैया
जौनपुर : लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने गणतंत्र दिवस पर दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए व्हीलचेयर कराया मुहैया
शाहगंज(जौनपुर)रवि शंकर वर्मा
तहलका 24x7
लायन्स क्लब शाहगंज स्टार ने गणतंत्र दिवस के दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक व्हीलचेयर स्टेशन अधीक्षक आर पी राम को दिया। लायन्स क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष डा.एस एल गुप्ता ने बताया कि व्हीलचेयर की उपलब्धता से स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से ट्रेन की बोगियों तक दिव्यांग रेल यात्रियों को पहुंचाने में सहुलियत होगी। वहीं स्टेशन अधीक्षक आर पी राम ने कहा कि लायंस क्लब शाहगंज स्टार संस्था ने बहुत ही पुनीत कार्य किया है। उनके इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान संस्था के डा. ज्ञान चन्द्र चित्रवंशी, डा. डी के गुप्ता, डा. सुधाकर मिश्रा, रुपेश जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, मो अब्बास, मनोज जायसवाल, सतीश गुप्ता एडवोकेट, एस के मिश्रा, मनोज पांडेय, दिवाकर मिश्रा, सुजीत अग्रहरि, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता, खुश्बू जायसवाल, अलका गुप्ता, श्याम जी गुप्ता, गीता जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment