आजमगढ़ : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
अम्बारी(आज़मगढ़)डा. राज कुमार यादव
तहलका 24x7
अम्बारी क्षेत्र अंतर्गत खानजहांपुर बन्तरिया सरस्वती निजी औघोगिक शिक्षण संस्थान पर गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि सुरेन्द्र कुमार यादव ने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सिकन्दर ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए सुबह-से ही विद्यालय परिसर में अभिभावक और आगंतुक जमे रहे। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख उपस्थित जनों ने खूब सराहा। विद्यालय के बच्चों ने लोकगीत, देशभक्ति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक व मुख्य अतिथि सुरेन्द्र यादव ने बच्चों को कार्यक्रम के बीच बीच में पुरस्कार दे रहे थे। पुरस्कार पाकर खुश रहे बच्चों का हौसला बुलंद रहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख सभी ने सराहना किया।
वहीं प्यारे लाल इण्टरप्राइजेज बिलारमऊ मे पम्प पर सुबह से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। पम्प के मैनेजर सुशील कुमार ने झंडा रोहड किया। पंताजली सेन्टर खानजहांपुर चौक पर गणतंत्र दिवस पहली बार मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम यादव ने झंडा रोहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र कुमार यादव ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के आसपास लोग
सुबह से ही पताजंली परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए जमे रहे। इस अवसर पर साहब राम यादव, अशोक एडवोकेट, इन्द्रराज, पवन, डा. सुरेन्द्र पिन्टू, डा. राज कुमार यादव डब्बू आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment