आजमगढ़ : स्वेटर व आईकार्ड का हुआ वितरण

आजमगढ़ : स्वेटर व आईकार्ड का हुआ वितरण

बूढ़नपुर(आजमगढ़)
अनिल मौर्या
तहलका 24x7 
                         विकास खण्ड कोयलसा के अन्तर्गत स्थित  प्राथमिक विद्यालय मदनपट्टी में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह नेे पंजीकृत 92 बच्चो के सापेक्ष 87 छात्र-छात्राओं को स्वेटर व आईकार्ड वितरित किया। जिससे नौनिहाल  खुश हो गये। श्री सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए योजनाओं की खूब सराहना किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राम अवध वर्मा, अनिल कुमार मौर्य, हरेन्द्र कुमार, विनोद राजभर, रामानन्द, श्वेता सिंह, उमा यादव, बाबूराम अादि उपस्थित रहे।

Comments