आजमगढ़ : पर्यावरण रक्षण व जल संरक्षण के लिए निकली जागरूकता रैली
अहिरौला(आजमगढ़)सन्तोष कुमार चौबे
तहलका 24x7
आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय ऊदैना मे चल रहे सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर के तहत चौथे दिन स्वयं सेवकों द्वारा पर्यावरण को बचाने व जल संरक्षण को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान दर्जनों गांव में पहुँच कर जन जागरूकता रैली के माध्यम से पौधे लगाने पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। हरे पेड़ों की कटाई रोकने का आह्वान किया गया। जल संरक्षण एवं जल के बचत पर लोगों को जागरूक किया गया। आस पास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। जिससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। मौके पर प्रबंधक डा. जेपी उपाध्याय, राजेश रंजन, डा. शशिकांत, यशवंत यादव, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल चौबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment