जौनपुर : हर सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता - डा सुधाकर मिश्र
शाहगंज(जौनपुर)रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा सबरहद स्थित फरीदुल हक़ मेमोरियल डिग्री कॉलेज में "विश्व कुष्ठ रोग दिवस" पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर मिश्रा ने श्रोताओं को कुष्ठ रोग से जुडी तमाम जानकारियां दी और उनके प्रसार के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हर सफेद दाग कुष्ठ रोग नहीं होता। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शंका होने पर तत्काल मरीज का चिकित्सकीय परिक्षण करवाना चाहिए और इलाज में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। अध्यक्ष डॉ रुचि मिश्रा ने कहा कि कुष्ठ रोगियों के प्रति हिकारत का भाव उन्हें मानसिक रूप से तोड़ देता है। इसलिए मरीज के सामने इससे परहेज करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक जेसी अंजू मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जेसी डॉ अनामिका मिश्रा, मेघना वर्मा, अनुपमा अग्रहरी, चंदा, काजल, समा, उमर, शाइस्ता अकरम, परवीन, आफरीन, भूमिका, शिल्पा, लक्ष्मी, प्रतीक्षा, नाजमा, अमरीन इत्यादि उपस्थित रहीं।

Comments
Post a Comment