आजमगढ़ : चोरों ने उड़ाया 80 हजार का सामान

 आजमगढ़ : चोरों ने उड़ाया 80 हजार का सामान

बिलरियागंज(आजमगढ़)
आशुतोष मिश्रा
तहलका 24x7 
                      थाना क्षेत्र के भीमबर बाजार में चोरों ने एक किराने की दुकान का ताला चटका कर हजारों रूपए का सामान पार कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। उक्त बाजार निवासी धनंजय चौरसिया पुत्र लोलई चौरसिया की बाजार में किराना की दुकान है। शनिवार की रात को दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए का सामान उठा ले गये।भुक्तभोगी रविवार की प्रातः रोज की भांति दुकान खोलने गया तो वहा का नजारा देख कर दंग रह गया। दुकान के अन्दर का सारा सामान तेल, साबुन, मसाला डालडा, रिफाइन आदि लगभग 80 हजार का सामान चोर उठा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments