आजमगढ़ : 12 दिनों से गन्ना तौल केंद्र पल्थी में सुख रहा गन्ना

आजमगढ़ : 12 दिनों से गन्ना तौल केंद्र पल्थी में सुख रहा गन्ना

अधिकारियों के हीला-हवाली से छुब्ध किसानों ने किया प्रदर्शन

24 घण्टे में गन्ना तौल न होने पर चक्का जाम की चेतावनी 

आज़मगढ़ ब्यूरो। 
सिद्धेश्वर पाण्डेय 
तहलका 24 x 7 
                       फूलपुर तहसील के पल्थी मे दीदारगंज के नाम से गन्ना तौल केंद्र खुला है।  जो कि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड सठियावं के क्षेत्र मे पड़ता है। यहां  क्रय केंद्र पर किसान गन्ना लेकर आज 12 दिन से  परेशान है। जिसका कोई पुरसाहाल नही है मौके पर किसानों का अटढाइस ट्राली गन्ना सूख रहा है । अधिकारियों द्वारा सकारात्मक उत्तर न मिलने पर किसानों आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया तथा 24 घण्टे के तौल न होने अम्बारी दीदारगंज मार्ग जाम करने की चेतावनी दी ।
तौल न होने एवं सुख रहे गन्ने  को लेकर क्षेत्र के किसानो ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। तथा कहा कि अगर गन्ने की तौल चौबीस घंटे के भीतर नही हुई ,तो हम सब किसान तथा क्षेत्रीय जनता मिलकर पलथी  मे दीदारगंज अम्बारी मार्ग पर चक्का जाम कर  करेंगे । जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
इस समस्या के बारे  मे एसडीएम अनिल कुमार सिंह से बात करने पर उन्होने बताया कि इस विषय मे बिभागीय अधिकारियों से हम बात करेगे । सीओ गन्ना पीके सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि कल मील बन्द थी । अगर कल मील बन्द थी तो बाकी के दिनो मे तौल क्यौ नही हुई सिर्फ बहाने बाजी की बात बताई ।  
वार्ता में अधिकारियो द्वारा बहाने बाजी और कोई सकारात्मक उत्तर न मिलने पर ब्लाक कांग्रेस फूलपुर के अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह, बुझारत यादव, बुझावन यादव, हिमांशु, महेश सिंह, चन्द्रिका, महेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, साहेब राम, विरेन्द्र सिंह, चन्द्रिका प्रसाद, संतलाल, राज बली मौर्य, महेन्द्र, राजेन्द्र प्रसाद, सहित तमाम किसानो ने प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि अगर 24 घण्टे सुख रहे किसानों का गन्ना नही तौला जाता है तो हम लोग  अम्बारी - दीदारगंज मार्ग जाम करने को बाध्य होंगे । जिसकी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी ।

Comments