जौनपुर : प्राथमिक पाठशाला बनी गौशाला

जौनपुर : प्राथमिक पाठशाला बनी गौशाला

पाठशाला में गाय-भैंस बढ़ा रही हैं कक्षाओं की शोभा 

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7
                   जहाँ योगी सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए संवेदनशील है प्रतिवर्ष सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते सूबे की शिक्षा की स्थिति दिनोदिनों खराब होती जा रही है। यही हाल देखने को मिला जनपद के सिकरारा क्षेत्र के बेलसड़ी गावं के प्राथमिक विद्यालय में। जहां छात्र छात्राओं तो नदारद मिले लेकिन विद्यालय में गाय भैंस विद्यालय की शोभा बढ़ा रहे थे। सत्र बीतने वाला है विद्यालय में सिर्फ गाय-भैंस ही कक्षाओं की शोभा बढ़ा रही हैं। विद्यार्थियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ ग्रामीण भी विद्यालय परिसर को अपने व्यक्तिगत कार्यो के लिए इस्तेमाल रहे हैं। शिक्षा विभाग इस ओर से अब तक अंजान बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा व लापरवाही के आगे शिक्षा के मंदिर अब पशुओं के तबेले में तब्दील हो रहे हैं। विद्यालय की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Comments