आजमगढ़ : बच्चों में वितरित किया गया जूता, बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा
फूलपुर(आजमगढ़)वीरेंद्र यादव
तहलका 24 x 7
तहसील के पवई शिक्षा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय आँधीपुर में शासन की मंशा के अनुसार छात्र छात्राओं को जूता मोजा दिया गया। जूता मोजा मिलते नौनिहालों के चेहरे खिल गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शाह मोहम्मद सऊद ने विभाग से मिले 92 जूता और 184 मोजा वितरित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार बच्चों को जूता और मोजा दिया गया है। शेष बचे बच्चों को विभाग द्वारा मिलने पर दोबारा दिया जायेगा। इस मौके पर अर्चना यादव, सरिता देवी, बिक्रम यादव, मो शाहिद आदि रहे।
Comments
Post a Comment