आजमगढ़ : नाले मे गिरी बाईक आक्रोशित बाजार वासियो ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़ : नाले मे गिरी बाईक आक्रोशित बाजार वासियो ने किया प्रदर्शन 

अम्बारी(आजमगढ़) 
डा.राज कुमार यादव
तहलका 24 x 7 
                       जनपद के वि खंड मुहम्मदपुर अंतर्गत नंदाव बाजार मे पिछली सरकार द्वारा लाखो रूपये की मदद नाला निर्माण लोक निर्माण विभाग खंड दो के माध्यम से काम शुरू किया गया था परंतु आज तक निर्माण कार्य नाम पर केवल आधी-अधूरी व्यवस्था को छोड़कर ठेकेदार व अधिकारी का पता नही चला जिससे बाजार मे रोजाना जाम लगा रहता है छोटी मोटी दुर्घटना भी होती है और राहगीरो मे तू तू मै मै लगा रहता है समस्या यह है कि बाजार मे सी सी रोड का निर्माण कार्य हो चुका है जो जरूरत के हिसाब से नाकाफी है जिससे आने-जाने वाले लोगो मुस्किल का सामना करना पड़ता है गुरूवार को बाईक खड़ी करते समय नाले मे जा गिरी उससे खफा होकर के संबंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया वही बगल मे नाले के गढ्ढे खुदने के साथ ही कुछ निर्माण कार्य करके ठेकेदार गायब हो गए अब ईसका खामियाजा यहा के निवासी राहगीरो दुकानदार सबके लिए मुसीबत बन गई लोगो का मानना है कि यदि निर्माण कार्य करना ही था तो पूरा होना चाहिए था अब अधूरे नाले को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश है गुरुवार को इस नाले के लिए प्रदर्शन किया इस मौके पर जीयालाल सेठ संघर्षशील समाज सेवी मो फैसल मो जिक्रिया ओमपत मौर्य सुखदेव एडवोकेट  मोअजम मो अकील अनीस जुबैर अहमद आदि ने अर्ध निर्मित नाले की असुविधा के लिए प्रदर्शन किया। 

Comments