जौनपुर : ठंडक में नया जूता पा चहक उठे बच्चे, बच्चों के खिले चहरे देख मन को शांति मिलती है - जयशंकर बिंद
जौनपुर : ठंडक में नया जूता पा चहक उठे बच्चे, बच्चों के खिले चहरे देख मन को शांति मिलती है - जयशंकर बिंद
प्रधान संघ उपाध्यक्ष द्वारा विद्यालय के कुल 234 बच्चों को वितरित को वितरित किया गया जूता
जौनपुर।रवि शंकर वर्मा
तहलका 24 x 7
बच्चों की आवश्यकता की पूर्ति हेतु सुविधाओं में से एक महत्वपूर्ण वस्तु जूता भी है। इसी क्रम में अभिनव विद्यालय मीरपुर विकास खंड धर्मापुर मे आज जयशंकर बिंद उर्फ (कलंदर) ग्राम प्रधान मीरपुर प्रधान संघ उपाध्यक्ष द्वारा विद्यालय के बच्चों को एक एक जोड़ी जूता वितरित किया गया। जूते पाकर बच्चे प्रफुल्लित हो उठे। विद्यालय में कुल 234 बच्चे नामांकित हैं सभी को जूता पहनाया गया है। वह सारे बच्चे बहुत खुश नजर आए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार, सहायक अध्यापक मुकेश सिंह, अध्यापिका कुसुम, नीतू सिंह, केवला बिंद, मंसाराम बिंद,अरविंद, श्रीराम बिंद, सुरेश बिंद आदि लोग मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment