जौनपुर : नाबालिक छात्रा घर से गायब, परिजन परेशान

जौनपुर : नाबालिक छात्रा घर से गायब, परिजन परेशान 

जौनपुर। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24 x 7 
               केराकत थाना क्षेत्र के सरकी चौकी अंतर्गत सेनापुर ग्राम से एक नाबालिक छात्रा पूजा (16) पुत्री रिंकू राम जो अपने ननिहाल सेनापुर में रहकर पढ़ाई करती थी। दिन के 12:00 बजे अचानक घर से लापता हो गई। लड़की के पिता का घर नेवादा ग्राम थाना खानपुर है। उसके ननिहाल के शिव शंकर राम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उनके अनुसार उनकी बच्ची को किसी ने बहला फुसलाकर भगाया है ।उनका शक गांव के ही एक युवक पर जा रहा है इस पर पुलिस अपने स्तर से तहकीकात कर रही है।

Comments